यूपी : जहरीली शराब कांड – अब तक 85 की मौत, चला योगी का हंटर आबकारी आयुक्त हटाए गए, ये अब हुए निलंबित

Spread the love

अलीगढ़ में हुए शराब कांड में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रतिनियुक्ति से लौटे रिग्जयान सैंफिल को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। अभी तक इस मामले में बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से सरकार पर सवाल उठ रहे थे। 

यही नहीं, अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड में सीओ गभाना कर्मवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में सीओ खैर शिवप्रताप सिंह और सीओ सिटी थर्ड विशाल चौधरी से घटना के संबंध में तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है।
अन्य घटानाक्रम में एसएसपी अलीगढ़ ने आठ बीट सिपाही निलंबित कर दिए हैं। उन पर आरोप है कि उनके इलाकों में शराब बिकती रही और मौत हो गई और उन्हें भनक तक नहीं लगी। वहीं, उन्होंने बीट सिपाहियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। इधर, इंस्पेक्टर टप्पल पीके मान के निलंबन के बाद टप्पल में समय सिंह को नया इंस्पेक्टर तैनात किया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मानवाधिकार सेल के प्रभारी समय सिंह को टप्पल में तैनाती दी गई है। वहीं बीट सिपाहियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। उन्हें जरूरी हिदायतें दी गई हैं। इसी क्रम में आठ को निलंबित किया गया है।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में सरकारी ठेके से जहरीली शराब बिकने की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया। अलीगढ़ शराब कांड में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले संयुक्त आबकारी आयुक्त स्तर तक के अधिकारियों पर ही कार्रवाई हुई थी।

और पढ़े  अयोध्या: स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपाई

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *