अयोध्या: स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपाई

 

 

 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। साथ ही बूथों पर निवास करने वाले लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पत्रक व प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है तथा पटका और पार्टी का ध्वज देकर लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि “बूथ ही हमारी शक्ति का केंद्र है, इसलिए कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं,”।
अभियान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फिरोजपुर ग्राम सभा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कृष्णा नगर व वशिष्ठ कुंड वार्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने ग्राम सभा अंजना, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने लक्ष्मी सागर, जनौरा एवं चित्रगुप्त नगर वार्ड में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। इसके अतिरिक्त पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रामकोट वार्ड व गंगौली ग्राम सभा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने झुनकी घाट, अमल गुप्ता व महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़ ने भदोखर, सुक्खापुर इटौरा व मुहद्सीनपुर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जनसंपर्क किया।
अन्य वार्डों में भी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कन्नौजिया ने निषाद राज वार्ड, काशीराम ने झलकारी बाई वार्ड तथा बालकृष्ण वैश्य ने आचार्य नरेंद्र देव व महात्मा गांधी वार्ड में अभियान संचालित किया।
इस दौरान सर्वज्ञ सिंह, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप मिश्र, पार्षद रमाशंकर निषाद, अनिकेत यादव, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, शारदा यादव, घनश्याम पहलवान, राजेश मिश्र, मुकेश तिवारी, रवि सिंह, हेमंत जायसवाल, शिवम शुक्ला, उमाशंकर सिंह, आकाश सिंह, अमन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, विकास कुमार, स्वपनिल श्रीवास्तव, प्रांशु, शकुंतला गौतम, तिलकराम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, चंदन कसेरा व रामभजन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…