मुख्यमंत्री धामी ने भरा खटीमा विधानसभा से नामांकन,क्षेत्र की जनता से की जीत की अपील ।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कुल देवता की पूजा अर्चना के बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के अलावा क्षेत्र की जनता से जीत की अपील भी की।
मुख्यमंत्री धामी ने सादगी के साथ निर्वाचन अधिकारी के सम्मुख अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसी क्रम में आज गुरुवार को अधिक संख्या में प्रत्याशी नामांकन भर सकते हैं।विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा समेत विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराएंगे।

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…