मिसाल : ढाई वर्ष बाद शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल बनीं सैन्य अधिकारी ।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, आज इस अकादमी से शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल ने अपने सपने को पूरा कर सैन्य अधिकारी बन गईं।  बता दें कि दीपक नैनवाल वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। नवनियुक्त भारतीय सेना अधिकारी ज्योति नैनवाल के दो बच्चे भी हैं। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से वह पास आउट हुईं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी पीओपी में मौजूद रहे। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से नैनवाल समेत कुल 178 कैडेट पास आउट हुए जिनमें 124 पुरुष, 29 महिलाएं और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। शहीद दीपक नैनवाल 10 अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़  में घायल हुए थे। उन्हें तीन गोलियां लगी थीं लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जिंदगी और मौत से एक महीने तक लड़े। वे अपनी पत्नी, बच्चे, मां से यहीं कहते थे कि चिंता मत करो, मामूली जख्म है, ठीक हो जाएगा। लेकिन, 20 मई 2018 को वह जिंदगी की जंग हार गए। लेकिन पति दीपक के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी ने हिम्मत नहीं हारी और देश सेवा करने के लिए सैन्य अधिकारी बनने को ठान लिया। अब ढाई वर्ष बाद आज उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया।

और पढ़े  मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…