चम्पावत : महिलाओ के 92 समूह को बाटे गए चेक ।

आजादी का अमृत महोत्सव मानते हुए महिलाओ को बैंक ऋण ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता के तहत कुल 935772.96 रुपए की धनराशि के चैक जिलाधिकारी के माध्यम से वितरित किए गए, जिसमे ब्लॉक बारा कोट के 11, लोहाघाट के 185, पाटी के 10 तथा चम्पावत ब्लॉक के 92 समूह शामिल हैं। कलेक्टर स्तरीय संगठन को 2500000 रुपए का अनुदान दिया गया, जिसमे ओम महिला कलस्टर, उन्नति महिला कलस्टर, महिला विकास कलस्टर, विकास आजीविका महिला संकुल संगठन, लोहाघाट तथा प्रेरणा आजीविका महिला संकुल संगठन शामिल है।
स्वयं सहायता समूह को स्वावलंबन हेतु आर्थिक सहायता के रूप में चारों ब्लॉक को कुल 4356000 रुपए की धनराशि के चेक वितरित किए गए, जिसमे बारा कोट के 146, लोहाघाट के 311, पाटी के 148 तथा चम्पावत ब्लॉक के 484 समूह शामिल हैं।
समस्त वितरित धनराशि का योग 7791772 रुपए है।
जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल आजीविका को बढ़ाने के उद्देश्य से ही करे। किसी भी सहयोग या मदद के लिए जिला प्रशासन जनपद के सभी नागरिकों के साथ तत्पर है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से वोट करने की भी अपील की है तथा इस क्रम में उन्होंने सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। तथा उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की

और पढ़े  हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…