बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने की प्रेस वार्ता..

* प्रियंका गांधी का दखल उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी
* प्रियंका गांधी के दखल से ही हुई राजेश कण्डारी की एंट्री
* चौबट्टाखाल विधानसभा से की दावेदारी
* पैराशूट प्रत्याशियों की उड़ी नींद

कोटद्वार = – चौबट्टाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल की सबसे हॉट विधानसभा सीट बनती जा रही है चौबट्टाखाल सीट से कांग्रेस से बीरोंखाल के ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने दावेदारी की है आज कोटद्वार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर 100 से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बेरोजगारी महंगाई और पलायन से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है लेकिन इस पर प्रभावी तरीके से रोकथाम की बजाय भाजपा सरकार में घोषणाएं करने में लगी है हालात यह है कि सरकार बनने के बाद मंत्री और स्थानीय विधायक ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जा पा रहे हैं अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गांव में जाकर भोली भाली जनता को अपना होने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आमजन का भरोसा अब भाजपा सरकार से उठ चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस पार्टी की जीत के रूप में सबके सामने आएगा।
आपको बता दें कि 3 दिसंबर को बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित लगभग 40 ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी के साथ-साथ राधा कंडारी सदस्य जिला पंचायत पौड़ी, स्याल्दे ब्लॉक के जयेष्ठ प्रमुख मुकेश भट्ट, पलक ठाकुर पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा, तथा विकासखंड बीरोंखाल के 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित 40 ग्राम पंचायत प्रधान एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लगभग 20 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देहरादून राजीव भवन में कांग्रेस की सदस्यता ली थी तो वही ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने कहा था कि चौबट्टाखाल विधानसभा की लगातार हो रही अवहेलना से प्रतिनिधियों ने यह कदम उठाया जिसका खामियाजा भाजपा को 2022 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा राजेश कंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से पैराशूट उम्मीदवारों की नींद उड़ गई है

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य प्रकरण, गिरधारी फरार... अब एसआईटी के रडार पर रिश्तेदार, सामने आया नया कनेक्शन
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…