बंगाल : बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से सन्यास।

बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में अपने ‘मन की बात’ साझा की है। उन्होंने लिखा कि अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि मैं हमेशा एक टीम का खिलाड़ी रहा हूं। हमेशा एक टीम को सपोर्ट किया है- मोहनबागान। एक ही पार्टी का समर्थन किया है- भाजपा। बाबुल सुप्रियो ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे बहुत पहले से पार्टी छोड़ना चाहते थे। वे पहले ही मन बना चुके थे कि अब राजनीति में नहीं रहना है।  उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे। वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं। हार के लिए मैं  तो जिम्मेदारी लेता ही हूं, लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं। बाबुल सुप्रियो ने एक और बड़ा एलान करते हुए कहा कि मैं एक महीने के भीतर सरकारी आवास छोड़ दूंगा, साथ ही मैं सांसद के पद से भी इस्तीफा दूंगा। 

बता दें कि भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने बीते शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई पोस्ट की थीं। जिसमें उन्होंने इशारो-इशारों में राजनीति को छोड़ने के संकेत दिए थे। उसके एक दिन बाद सुप्रियों ने अपने फेसबुक पर ‘अलविदा’ लिखकर राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है।

और पढ़े  गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी FIR
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…