बिहार : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह, बैठक में हुआ फैसला ।

Spread the love

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में सर्वसम्मति से ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं  केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।  जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पहले पार्टी का काम देख रहे थे, उस काम को उन्होंने जहां तक पहुंचाया उसे आगे ले जाना और बिहार के गांवों व अन्य प्रदेशों तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। सभी नेताओं और महत्वपूर्ण साथियों से विचारविमर्श के आधार पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था। ललन सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद हैं। नीतीश कुमार से इनकी गहरी दोस्ती वर्ष 1970 में हुई थी। ललन सिंह को पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता है। ललन सिंह पार्टी बनने के बाद से अब तक नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि कुछ साल पहले दोनों के बीच मतभेद भी हुए थे लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चला। 

वहीं बैठक से पहले जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आरसीपी सिंह ने कहा था कि ‘नीतीश कुमार से उनके संबंध वर्षों से हैं और आगे भी रहेंगे। हमारे संबंध का कोई पैमाना नहीं है। वे हमारे नेता हैं और सालों तक उनके साथ काम किया है। आगे भी करेंगे। संगठन है तो पार्टी है। तभी मैं मंत्री और हमारे नेता मुख्यमंत्री हैं। मैं संगठन और मंत्री दोनों का काम मजबूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को देने से पीछे नहीं हटूंगा ।

और पढ़े  राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *