पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रविवार तक होती रहेगी बरसात

मौसम विभाग ने शनिवार 18 सितम्बर को पूर्वी यूपी. में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रविवार 19 सितम्बर को पश्चिमी अंचल में कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश होगी। राज्य में बदली और बारिश का सिलसिला 20 सितम्बर तक जारी रहने के आसार हैं।
गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश रिकार्ड की गई। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ीं। इस दरम्यान राज्य में अधिक 37-37 सेंटीमीटर बारिश आजमगढ़ और अयोध्या में दर्ज की गई।
इसके अलावा सीतापुर के लहरपुर में 28, बाराबंकी के रामनगर, कन्नौज के तिर्वा, लखनऊ में 23 सेमी बारिश दर्ज की गई। अम्बेडकरनगर के टांडा, बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में 21-21, बस्ती के हरैय्या, बहराइच के केसरगंज, गोण्डा के तरबगंज में 19-19, बाराबंकी में 18, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, उन्नाव के हसनगंज में 17-17, गोरखपुर के चन्द्रदीपघाट में 16 सेमी बारिश रिकार्ड की गई।
कानपुर देहात में 15, इटावा में 14, प्रयागराज के फूलपुर, फरूखाबाद के कायमगंज में 12, कन्नौज में 11, बाराबंकी के रामसनेहीघाट, मैनपुरी में 10-10, एटा के अलीगंज में नौ, अयोध्या के बीकापुर में नौ, बस्ती में आठ, अमेठी के फुर्सतगंज, संतकबीरनगर के घनघटा, सिद्धाथनगर के डुमरियागंज, प्रतापगढ़ के कुण्डा, सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में सात-सात सेमी बारिश दर्ज की गयी।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…