नैनीताल : स्कूटी सवार 2 युवको ने माल रोड पर दिनदहाड़े करी महिला से लूटपाट ।

Spread the love

नैनीताल की माल रोड में मंगलवार को दिन दहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने राह चलती एक महिला के हाथ से पर्स लूट लिया। भागते वक्त उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और राहगीरों ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
मंगलवार की दोपहर बाद चार बजे के करीब एक स्थानीय महिला अपर मॉलरोड से मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रही थी। जैसे ही महिला शराब की दुकान के समीप पहुंची तभी मल्लीताल की ओर से स्कूटी संख्या यूके 04 एई 3268 में सवार होकर पहुंचे युवकों में स्कूटी में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स लूट लिया और भागने लगे। भागते समय स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें दबोच लिया और दोनों की जमकर पिटाई की।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों को थाने में ही बैठाए रखा गया था। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पकड़े गए युवकों में से एक का नाम नितिन (21) और दूसरे का नाम आयुष (21) है। दोनों सैनिटोरियम भवाली के रहने वाले हैं। दोनों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम तक मामले में पीड़ित महिला की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। बताया कि दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं
नैनीताल। अपराध की दृष्टि से शांत रहने वाले नैनीताल में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं जिस कारण लोगों में डर और दहशत है। पिछले दिनों ठंडी सड़क पर दो युवकों ने एरियेशन में काम करने वाले एक व्यक्ति का पर्स लूट लिया था। इससे पहले अयारपाटा क्षेत्र में भी नशेड़ियों ने राहगीर की पिटाई कर उससे रुपये लूट लिए थे।

और पढ़े  नैनीताल- तय दुकानों से एनसीईआरटी की महंगी किताबें मंगा रहे स्कूल, प्रशासन के निरीक्षण में सामने आई अनियमितता

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *