नैनीताल / रामनगर : इनरव्हील क्लब द्वारा गोष्ठी का आयोजन, नशा समाज के लिए बहुत ही घातक – अमिता लोहनी

इनरव्हील क्लब रामनगर द्वारा मंगलवार को मोहल्ला खताड़ी स्थित ईदगाह रोड़ पर नशे को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने गोष्ठी में महिलाओं व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए बहुत ही घातक है।उन्होंने बताया कि बीड़ी सिगरेट, तम्बाकू, शराब आदि नशा करने से केंसर,टीबी,ह्रदय रोग आदि बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं और इस नशें ने हजारों घरों को तबाह कर दिया है।आजकल के नवयुवकों में नशें का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है।इस पर रोक लगाने के लिए सबकों एकजुट होकर नशें के खिलाफ आवाज़ उठानी होंगी और नशें का कारोबार करने वालों को बेनकाब करना होगा।यह तभी संभव है जब एकजुटता होंगीं।ऐसा कोई कार्य नहीं जिसका समाधान नहीं हो।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों से आगे आकर नशें के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की है।क्लब ने महिलाओं व बच्चों को मास्क,सेनिटाइजर और खाने का सामान वितरित किया।इस दौरान गोष्ठी में क्लब की अध्यक्ष प्रीति बंसल,सचिव मीना मित्तल,पूजा गोयल, दीप्ति मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में घोटाला: अब ईडी करेगी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच, जानिए पूरा मामला
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…