निर्वाचन आयोग की विशेष बैठक ।

राज्य चुनाव आयोग के पत्रांक 2706 के आलोक में पूर्णिया के कसबा नगर के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद दोनों का पद रिक्त हो जाने को लेकर 4 अगस्त 2021 को चुनाव संपन्न कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी पूर्णिया को दिया गया है। इस निर्देश में निर्वाचन आयोग ने यह कहा है इसके लिए विशेष बैठक की तिथि,  स्थान एवं समय जिलाधिकारी तय करेंगे तथा सभी पार्षदों को 27 जुलाई तक बैठक की नोटिस भी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा निष्पक्ष चुनाव के लिए अपर समाहर्ता सक्षम पदाधिकारी को नियुक्त करेंगे ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके। चुनाव आयोग ने यह भी आदेश जारी किया है की 4 अगस्त को विधि संबंध चुनाव के बाद ,विधि सम्मत शपथ ग्रहण भी कराएंगे और इसकी सूचना उसी दिन चुनाव आयोग को देंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…