पूर्णिया : 1 लाख 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्णिया में आज निगरानी की टीम ने पूर्णिया जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार भारती को ₹1 लाख 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. निगरानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मउवार ने बताया कि एनएच 107 में भू अर्जन के मुआवजा देने को लेकर एक भूस्वामी नितेश कुमार से जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा घुस मांगा गया था.

जिसकी शिकायत पीड़ित नितेश ने निगरानी विभाग पटना को दिया था. जांच के बाद निगरानी की टीम ने आज जिला भू अर्जन कार्यालय में छापा मारा और रुपया लेते जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूर्णिया में निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पूर्णिया से रवाना हो चुकी है.

गौरतलब है कि आज से कुछ दिन पूर्व में निगरानी की टीम ने पूर्णिया के श्रम अधीक्षक को भी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. पंद्रह दिन के अंदर पूर्णिया में निगरानी विभाग की यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है. निगरानी की इस कार्रवाई से घूसखोर अधिकारियों में हड़कंप मचा है. पटना से आई निगरानी की टीम में प्रशिक्षु डीएसपी अरुणोदय पांडे समेत कई इंस्पेक्टर और अधिकारी मौके पर मौजूद थे

और पढ़े  हरजोत कौर बम्हरा को बीपीएससी की कमान: 1992 बैच की आईएएस अधिकारी, एमए-एमफिल के बाद किया यूपीएससी का रुख
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…