देहरादून- पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप, 9 डिप्टी कलेक्टर मिले, देखें लिस्ट…

त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें प्रदेश को नौ डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

आयोग ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों, जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

 

इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पद पर छह, उप शिक्षा अधिकारी पद पर 58, परिवीक्षा अधिकारी (महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग) पद पर एक, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी पद पर 14, सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) पद पर 16 और राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) पद पर 53 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (शहरी विकास विभाग) पद के लिए सात अभ्यर्थी सफल रहे हैं। पीसीएस परीक्षा परिणाम में पहले और दूसरे स्थान पर बेटियां रहीं। डिप्टी कलेक्ट्रेट के पद पर पहले नंबर पर जसमीत कौर और दूसरे नंबर पर वर्षा जोशी रहीं हैं।

आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्जवल डालाकोटी और काजल सैनी का भी डिप्टी कलेक्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी चुनी गई हैं।

और पढ़े  नैनीताल- दुकान से फोन उड़ाया, होटल के कमरे से हुआ बरामद
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…