उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने नई टिहरी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने टिहरी जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। साथ ही लोगों को भाजपा की रीति और नीति की जानकारी दें।







