देहरादून- हेमकुंड श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट मामला: 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन गए जेल, एक भर्ती

हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार निहंग यात्रियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गई हैं। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।

वहीं, सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एक कंपनी आईटीबीपी व पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर निगरानी की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…