ऋषिकेश- योगनगरी में होगी ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की दो दिवसीय बैठक, 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए मेहमान पहुंचने शुरू हो गए हैं। यह बैठक में इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में संचालित होगी। बैठक में करीब 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद है। त्रिवेणी घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गंगा आरती होगी।

नगर निगम स्थित कार्यालय में मेयर शंभू पासवान ने बताया कि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयर पहुंचेंगे। जिसमें में 46 मेयरों की कंफर्म सूची उपलब्ध हो गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।

 

बताया कि तीन जून को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। तीन जून को आयोजित बैठक के दो सत्र इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में होंगे। जबकि तीसरा सत्र त्रिवेणीघाट पर होगा। तीसरे सत्र में गंगा आरती के साथ ही सांस्कृतिक संध्या में जागर सग्राट प्रीतम भरतवाण जागर और गढ़वाली गीत पेश करेंगे।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेहमानाें के साथ ही सभी पार्षद उनके परिजन और शहर की जनता उपस्थित होगी। कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र रावत भी शामिल होंगे। चार जून को सुबह त्रिवेणीघाट पर कार्यक्रम होगा। इस दिन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नगर निगम की ओर से पार्षदों के लिए पास जारी किए जाएंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: 55 साल के बुजुर्ग हाथी की उपचार के दौरान मौत, हृदय संबंधी समस्याओं के कारण बिगड़ी थी स्थिति
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…