थाना कुमारगंज क्षेत्र में विवाहिता ने की अपने घर के अंदर आत्महत्या ।

जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर के अंदर कड़ी में साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली है।इस घटना की जानकारी जब सुबह मृतका की नंद सीमा को हुई जब वह सुबह सो कर उठी तो देखा कि उसकी भाभी निर्मला साड़ी के सहारे फांसी लगा ली है। सीमा रोते बिलखते अपने दूसरे घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन किसी तरीके से साड़ी के फंदे से मृतका को नीचे उतार कर घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी।मृतक विवाहिता की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।दरसअल मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी देवगांव पालपुर तुलसमपुर गांव का हैं।जहां विवाहिता ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मृतका के परिजनों वा मृतका के मायके के सदस्यों से लेते हुए शव का पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले का जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक थाना कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसमपुर में विवाहिता महिला ने आत्महत्या कर ली हैं। मृतक विवाहिता का शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

और पढ़े  जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…