थराली : सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड से बचाव के दिए संदेश।।

सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक टीम कर्णभूमि कला मंच के कलाकारों ने आज पिंडर घाटी के जीआईसी नारायणबगड़ के प्रांगण में छात्र छात्राओं और शिक्षकों के बीच कोरोना और ओमिक्रोन से बचाव और सुरक्षा पर शानदार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया।

कला मंच के कलाकारों ने अपने संदेश में उध लोगों को निशाना बनाया जो सरकार,स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम सामाजिक संस्थाओं के द्वारा लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने वाले दिशा-निर्देशों और अपीलों की भी धज्जियां उड़ाते रहे थे और अपने साथ साथ गांव,घर और परिवार को भी भारी खतरों में डाल रहे थे या आज भी ऐसे लोगों की लापरवाहियों में कमी नहीं आई है।
उनको और दूसरे लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने और समय-समय पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी सहित दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करने का संदेश भी दिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: वित्तीय अनुशासन के पांच साल तक कड़े मानक, एफआरबीएम संशोधन विधेयक 2026 पेश, 3% राजकोषीय घाटा
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…