तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर आम आदमी पार्टी पर भड़के जगतगुरु स्वामी परमहंसाचार्य..

तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर आम आदमी पार्टी पर भड़के जगतगुरु स्वामी परमहंसाचार्य। परमहंसाचार्य उर्फ परमहंस दास ने कहा भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले गैंग का समर्थन कर अभिव्यक्ति की आजादी बताने वाली आम आदमी पार्टी जनता की दुश्मन है। अरविंद केजरीवाल अपना रंग बदलने वाला गिरगिट रूपी इंशान है। पहले आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सरयू में स्नान करें, भगवान और साधु-संतों के सामने जाकर माफी मांगे फिर उन्हें तिरंगा उठाने का हक होगा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर परमहंस दास बोले शिवम टॉकीज में टिकट ब्लैक करने वाले संजय सिंह तिरंगे का सम्मान नहीं अपमान करते हैं। चुनाव को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। आगामी 14 सितंबर को आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम अयोध्या में गुलाब बाड़ी मैदान से सिविल लाइन गांधी पार्क तक है प्रस्तावित।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…