अयोध्या : नगर निगम पर जबरन जमीन कब्जा करने का लगा आरोप ।

अयोध्या में नगर निगम पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। दुर्गा पूजा स्थल को निगम अपनी जमीन बता रहा है।स्थल संबंधित मुकदमा न्यायालय में लंबित चल रहा हैं। मां दुर्गा पूजा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने नगर निगम पर आरोप लागया है। उनका कहना है कि कोर्ट का निर्णय आए बिना अयोध्या नगर निगम प्रशासन दुर्गा पूजा स्थल पर कब्जा का प्रयास कर रहा है। बाड़ बंदी कराई जा रही. प्रतिवर्ष विवादित स्थल पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव होता था। मां दुर्गा पूजा जन कल्याण समिति की ओर से अमानीगंज लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती थी।अयोध्या नगर निगम के इस तानाशाही रवैये से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।निवासी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर 30 साल से मां दुर्गा पूजा जन कल्याण समिति करवाती आ रही है।किसी भी प्रकार की कोई नोटिस नही दी गई। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया।ना उनके पास कोर्ट का कोई भी कागज नही था।हमारे पास स्टे कागज होते हुए भी कब्जा कर लिया गया।प्रशासन से अपील की इसको खुलवाया जाए।वही कालोनी वासी गौरव गौड़ ने बताया कि प्रशासन द्वारा यहां से लोगों को हटाकर सारा काम किया गया है, बिना नोटिस के किया.हम लोगो की मांग हैं कि हमारा रास्ता खुलवाया जाए।निरंतर जैसे पूजा होती वैसे ही हो।उन्होंने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा अगर यहाँ पर दुर्गा पूजा नही होने देंगे तो धरना प्रदर्शन करेंगे।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…