चंपावत : 22वां कारगिल विजय दिवस जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रांगण में मनाया में गया।*

जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने दीप प्रज्वलित कर वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिसमें जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर महेश चंद्र जोशी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीद सैनिकों के सम्मान मे सलामी दी तथा मातमी धुन बजाई।
जिलाधिकारी ने वीर योद्धाओं को याद कर कहा कि कारगिल विजय दिवस-शौर्य दिवस कारगिल युद्ध के सभी नायकों, वीर शहीदों तथा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सैनिकों के प्रति श्रद्धा, आभार एवं सम्मान की अभिव्यक्ति का विशेष दिन है।
सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि कारगिल युद्व में उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुए थे, चम्पावत जिले के भी सेनिको ने कारगिल युद्व मे भाग लेकर देश का मान बढाया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की धरती है, लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में है। कुमाऊं एवं गढवाल रेजीमेंट के वीर सेनानी हमारे गौरव है।
उन्होने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान एवं उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नही जा सकता।
कारगिल योद्धा नायक दान सिंह मेहता जिन्होंने कारगिल युद्ध मे भाग लिया। उन्होंने कारगिल युद्ध के अपने अनुभवों को साझा किया।
जिलाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर वीर नारी व वीर जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कर्नल जगजीत सिंह, कर्नल सुरेश सिंह अधिकारी, स्वाडन लीडर एम.सी. शर्मा, सूबेदार सुंदर सिंह, आ0 कै0 भैरव सिंह, हवलदार ललित सिंह अधिकारी, हवलदार नरेंद्र चन्द्र, हवलदार संजय जोशी, हवलदार जगदीश चन्द्र, हवलदार गोविंद सिंह, नायक जय दत्त, भीमनाथ, किशोर थापा, एसआई मोहन सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…