गौमाता के प्रति आस्था : गौमाता की हुई मौत, पूरे विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार, अब बांटा तेरहवीं का कार्ड और बुलाया भोज पर ।

यूपी के जौनपुर जिले में गाय की तेरहवीं संस्कार का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराजगंज क्षेत्र के तेजी बाजार में लक्ष्मी नाम की गाय की मौत बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अब तेरहवीं  के भोज के लिए कार्ड बांटा जा रहा है।
तेजीबाजार निवासी दिनेश जायसवाल के घर में 29 अगस्त को गाय का निधन हो गया था। गाय की उम्र 17 वर्ष थी। परिवार वाले गाय को लक्ष्मी के नाम से बुलाते थे।  गाय की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की तैयारी की है। छह सिंतबर को शुद्धक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तेरहवीं 10 सिंतबर को है। दिनेश जायसवाल (सबमर्सिबल पंप डीलर) ने बताया कि गाय लक्ष्मी उनके यहां 2004 से थी।

पूरा परिवार उसकी सेवा करता था। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वह 17 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में थीं। बीमारी के चलते लक्ष्मी की मौत हो गई तो पूरे विधि-विधान से कफन के साथ उसे दफन किया गया। अब त्रयोदशाह 10 सितंबर को आयोजित की गई है। इधर, गौमाता के प्रति इस तरह की आस्था पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

और पढ़े  UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…