खूनी संघर्ष- कहासुनी के बाद फूल-माला बेचने वाले की पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा

Spread the love

वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में नीरज केवट (18) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

 

सक्का घाट निवासी नीरज केवट पुत्र स्वर्गीय गोपाल केवट अपने परिवार के साथ घाट पर माला-फूल की दुकान लगाने का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, इसी व्यवसाय को लेकर घाट पर रहने वाले रवींद्र केवट और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रविवार रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले। इस दौरान नीरज के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। 

सूचना पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची।

अस्पताल में मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार आदमपुर थाने और चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई।

और पढ़े  चाइनीज मांझे से हो रही मौतों पर HC सख्त, राज्य में बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश

मृतक के बड़े भाई धीरज केवट ने बताया कि घटना में रवींद्र केवट, किशन केवट, बसंत, कन्हैया, कल्लू, भरत, टकालू, रंजिता केवट और सुमन सहित कई लोग शामिल थें। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक प्रभावशाली नौका संचालक का भी हाथ है, जो लगातार दबाव बना रहा था। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सक्का घाट क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    अखिलेश का योगी को जवाब: बोले- असली गिरगिट तो CM खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे- CM योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा

    Spread the love

    Spread the love     गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम…


    Spread the love