कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी

रेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी सत्यम शर्मा की पत्नी बरखा का शव रविवार दोपहर कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

छह फरवरी को हुई थी शादी 
थाना अलीगंज के गांव राजपुर कलां निवासी बरखा की शादी इसी वर्ष छह फरवरी को हुई थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में बरखा ने परिवार के साथ खाना खाया। उस समय उसके पति सत्यम शर्मा भी घर पर ही मौजूद थे। भोजन के बाद परिवार के सदस्य आराम करने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। बरखा घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गईं।

फंदे से लटक रहा था शव 
दोपहर तीन बजे बरखा का देवर आशीष घर आया। मां ने चाय बनाने के लिए बरखा को बुलाने को कहा तो आशीष बरखा के कमरे में गया। देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…