टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

Spread the love

 

दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री चोटिल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। करीब 2:15 बजे नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क के बाहर खाई की ओर जाने के बजाय अंदर की तरफ नाली में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

हादसे में कपिल अरोड़ा, डिंपी, ध्रुव, नीता और प्रेम दास (सभी निवासी पंतनगर, जगपुरा, दिल्ली) चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को चिन्यालीसौड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर उनियाल ने बताया कि वाहन चालक जगजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love