पंतनगर- टांडा रेंज के सांप कठानी क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत

Spread the love

राई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना सांप कठानी क्षेत्र की है। इसी जगह पर एक दिन पहले लालकुआं के दो व्यक्तियों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था। आशंका जताई जा रही है दो लोगों को मारने वाले हाथी ने ही महिला को मौत के घाट उतारा।

झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (66) पत्नी बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। दोपहर लगभग दो बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही तीनों महिलाएं घबरा गईं।

बताया जा रहा है कि मैना देवी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी साथियों से कहा कि वे भाग जाएं, क्योंकि हाथी उनके पीछे आ रहा है। दोनों महिलाएं खत्तों की ओर भाग गईं, जबकि मैना देवी घर की तरफ भागने लगी। इसी दौरान हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वन विभाग ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love