कोरोना पर राजनैतिक रोटियां सेक रही कांग्रेस : दुष्यंत

Spread the love

देहरादून 1 जून, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री उतराखण्ड प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उतराखण्ड में कोरोना को लेकर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेक रही है। 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे में सेवा कार्यो में सरीक होने के बाद जारी बयान में श्री गौतम ने कहा कि भाजपा डेढ साल से सेवा कार्यों में लगी है और इस दौरान कांग्रेस चुप रही,लेकिन चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को अब राहत कार्यो में खामियाँ नज़र आने लगी है। इसके लिए कांग्रेस टूल किट के इस्तेेमाल से पीछे नहीं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हरिद्वार का दौरा किया और वहाँ आम लोगों से बात की तो हकीकत सामने आई। हरिद्वार में कुम्भ का आयोजन हुआ, लेकिन वहां पर केस कम आए। इससे स्पष्ट हुआ कि यह सनातन संस्कृति और कुम्भ को बदनाम करने के लिए कुचक्र रचा गया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की नज़र महज भाजपा शासित राज्यों की तरफ है और उसे पांच नदियों वाले पंजाब की कोई खबर नहीं, लेकिन प्रयाग में शव मिल जायेंगे। महाराष्ट्र,राजस्थान या अन्य गैर कांग्रेस शासित प्रदेश में उसे स्तिथि बेहतर नज़र आ रही है।

श्री दुष्यंत ने कहा कि उतराखण्ड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बेहतर कार्य कर रहे हैं और संगठन भी प्रदेश भर में गावं गावं सेवा कार्यो में जुटा है। नतीजा यह है कि अब कोरोना नियंत्रण में है और जल्दी ही कोरोना पर विजय हासिल होगी। 30 मई के सेवा को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गावं गावं पहुचे और सेवा कार्यों में बढ़ चढकर भाग लिया। जरुरतमन्दो तक पहुँँचकर उनको जरुरी सामान मुहैया कराया। वहीं युवाओ द्वारा ब्लड डोनेट किया गया तो महिलाये लंबे समय से किचन चलाकर पीड़ितों और जरुरतमन्दो की सेवा कर रही है। श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्यों में लगे हैं और कोरोना को हराने तक अभियान जारी रहेगा।

और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *