रामनगर : पुलिस चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 01/06/2021 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर के दिशा-निर्देशन मे चौकी पीरुमदारा में नियुक्त उ0नि0 दिलीप कुमार के नेतृत्व में पीरुमदारा क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग के दौरान मो0सा0 स्प्लेंडर नंबर UK 04 M 1601 का वाहन चालक मो0सा0 से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। ज्ञात हुआ कि उक्त मो0सा0 विगत दिनांक 28/05/2021 की रात्रि में मोहल्ला कॉर्बेट नगर रामनगर से चोरी की गई है। जिस संबंध में थाना रामनगर मे FIR NO- 317/21 धारा 379 IPC पंजीकृत है। अभियोग में धारा 411 आई.पी.सी. की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
*पुलिस टीम में*
1- उ0 नि0 दिलीप कुमार
2- कानि दलजीत सिंह
3- कानि परमजीत सिंह
4- कानि परमिंदर सिंह

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…