देहरादून- गुर्जर बस्ती में निकला 14 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Spread the love

 

 

न विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत कुल्हाल के गुर्जर बस्ती क्षेत्र से एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान लोगाें की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में रविवार को दोपहर दो बजे कुल्हाल के गुर्जर बस्ती में एक अजगर के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

यहां लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को कब्जे में कर लिया। इस दाैरान आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अजगर को फ्रेम में लेकर वीडियो भी बनाते नजर आए। वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि अजगर 14 फीट लंबा था जिसका वजन 55 किलो 300 ग्राम था।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- कोतवाली में BJP नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love