कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसा :- आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए कैप्टन वरुण सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे ।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी बुधवार को निधन हो गया। वह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में यात्रा कर रहे 14 लोगों के दल में शामिल थे और हादसे में एक मात्र जिंदा बचे सैन्य अधिकारी थे। वायुसेना की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। भारतीय वायुसेना ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे आठ दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि। देश के लिए उनकी सेवा को सभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पराक्रम, अत्यंत पेशेवराना अंदाज से देश की सेवा की। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है-IAF पायलट ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से हुए दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह सच्चे फाइटर थे, जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक जंग जारी रखी।

और पढ़े  संयुक्त राष्ट्र: यूएस-क्यूबा के बीच तीखी बहस, राजदूत वॉल्ट्ज बोले- यह हवाना नहीं, अमेरिका है, लगाए गंभीर आरोप
  • Related Posts

    AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

    आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर बैंकिंग, खरीदारी और मनोरंजन तक कई जरूरी काम के लिए यह उपयोग में…

    जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?

    आपके घर भी कुछ महीने पहले जनगणना के अधिकारी आए होंगे और मकान से लेकर पानी, बिजली और इंटरनेट तक के बारे में सवाल पूछे होंगे। अब सरकार ने जनगणना…