गीता जयंती के अवसर पर पूर्णिया में 19 दिसम्बर को निकलेगी भव्य शौर्य संचलन शोभायात्रा!

गीता जयंती के शुभ अवसर को सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज धार्मिक एवं आध्यात्मिक एवं पौराणिक दृष्टिकोण से धूमधाम से मनाया जाता है! विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस बार गीता जयंती के दिन इस उपदेश को 5 हजार 158 वर्ष हो जाएंगे।गीता जयंती के दिन ही धार्मिक ग्रथ में वर्णित उपदेश कुरूक्षेत्र के मैदान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था! इस तिथि को प्रत्येक वर्ष गीता जयंती के रूप में आयोजित किया जाता है!
गीता हर व्यक्ति के जीवन के लिए कुछ न कुछ सिखाती है, चाहे वह विद्यार्थी हो, सैनिक हो, अध्यापक हो या फिर राजनीतिज्ञ हो इस वर्ष गीता जयंती के उपलक्ष्य में पूर्णिया के सभी हिंदूवादी संगठन विहिप के नेतृत्व में 19 दिसम्बर को श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर वाडी से भव्य शोभायात्रा निकालेगी जिसकी सारी तैयारी आयोजन समिति के लोग कर रहे हैं! प्रचार प्रसार का कार्य शुरू कर दिया गया है! पूर्णिया वासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में शौभायात्रा में शामिल होकर इसकी भव्यता को बनावें! शोभायात्रा आयोजन समिति के राणा प्रताप सिंह, गुप्तेश कुमार, विजय शंकर, राजीव कुमार, पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार पोद्दार, किशोर कुमार, राजेश भगत, अनन्त भारती एवं मृगेन्द्र देव जी शोभायात्रा की तैयारी में पुरे जोश ओ खरोष एवं उत्साह , उमंग से लगे हैं! शहर को भगवा ध्वज से सजाया जाएगा! होर्डिंग लगना शुरू हो गया है!

और पढ़े  फ्लाईदुबई हमला: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें...
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…