सरकार ने किया अलर्ट : गूगल क्रोम सर्च इंजन पर यूजर्स का डाटा हो सकता है चोरी, जानें क्या करें…

Spread the love

गूगल क्रोम भारत ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला ब्राउजर है। अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। कारण कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने गूगल क्रोम उपयोगकर्ताओं को गंभीर चेतावनी जारी की है। 

सीईआरटी-इन ने एक रिपोर्ट में बताया है कि क्रोम ब्राउजर को कई तकनीकी मामलों में कमजोर पाया गया है। साथ ही एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद एक बग आर्बिटरी कोड लीक कर सकता है। इसके अलावा फोन में मौजूद अहम जानकारी भी हैकर तक पहुंचा सकता है। 

सरकार ने गूगल क्रोम ब्राउजर में विभिन्न कमजोरियों को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है और सभी यूजर्स को अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने का सुझाव दिया है। हैकर यूजर्स की परमिशन के बिना ही उसके फोन को ऑपरेट कर सकते हैं और कंप्यूटर पर जासूसी करने के लिए मैलवेयर भी छोड़ सकते हैं। 

ऑनलाइन खतरे से बचने के लिए क्या करें
सरकार के एडवाइजरी जारी करने के साथ-साथ गूगल ने क्रोम यूजर्स को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी। गूगल ने हाल ही में विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए क्रोम स्थिर चैनल को 96.0.4664.93 पर अपडेट किया है, जो सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। गूगल क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें।
सबसे पहले अपना गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें।
अपनी ब्राउजिंग स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदु विकल्प से सेटिंग पर जाएं।
इसके बाद सेटिंग में ‘अबाउट क्रोम’ पर क्लिक करें। एक बार जब आप इस पर क्लिक करते हैं, तो आपका गूगल क्रोम ब्राउजर अपडेट शुरू हो जाएगा।
फिर गूगल क्रोम ब्राउजर को फिर लॉन्च करें। कुछ देर बंद रहने के बाद इसे फिर से शुरू करें।
आपका गूगल क्रोम अपडेट हो गया है। अब आप ऑनलाइन हमलों से पहले से ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं।

और पढ़े  पाकिस्तान में बड़ा हादसा: इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *