कालपी : 3 सप्ताह पहले अपहृत किशोरी पुलिस ने की बरामद, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

बीते एक जुलाई को कालपी कस्बे से गायब हुई 17 वर्षीया लड़की को इलाकाई पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है

विदित हो कि कालपी नगर के मुहल्ला टरननगंज बाजार स्थित घर से 1 जुलाई को 17 वर्षीया लड़की डाक्टर से दवा लेने गयी थी उसी दौरान अपहरण करके ले जाने का आरोप लगा था अपहृत किशोरी की मां की ओर से कोतवाली कालपी में अपहरण तथा पास्को एक्ट के तहत आरोपी राजू उर्फ राजन उर्फ़ मुहम्मद दिलदार निवासी मुहल्ला रामगंज कालपी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था कोतवाली परिसर में मामले का अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूप कृष्ण तिवारी ने गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्र, कांस्टेबिल, महिला सिपाही दिशा दीक्षित ने शुक्रवार को दोपहर में जोल्हूपुर मोड़ पर आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है चूंकि आरोपी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखते थे इस वजह से हिन्दू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन तथा ज्ञापन सौंपे थे
पुलिस ने नाटकीय ढंग से अपहृत किशोरी तथा आरोपी को तौर पर दबोच लिया किशोरी का मेडिकल परीक्षण तथा न्यायालय में बयान दर्ज किये जायेंगे किशोरी की बरमदगी पर पुलिस ने राहत की सांस ली है


Spread the love
और पढ़े  मैडम चला रही थी ठगी का ऑफिस: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *