कदौरा /जालौन : मजदूर शिव सिंह ने की अपने ही घर मे आत्महत्या

थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम कानाखेड़ा निवासी मजदूर शिव सिंह पुत्र विजय बहादुर उम्र 48 वर्ष द्वारा अपने ही सूने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले में बताया गया कि किसान शिवसिंह 48 वर्ष ग्राम कानाखेड़ा में अकेले ही रहते थे जिनका पुत्र सेतु अहमदाबाद में रहकर मेहनत मज़दूरी करता है जो कि बाहर था गुरुवार की रात उक्त मजदूर सकुशल अपने घर मे था व शुक्रवार की दोपहर उनके घर मे परिजन भाई सुरजन सिंह किसी कार्य से बुलाने गए थे उनके घर का दरवाजा अंदर से बन्द था कई आवाज लगाने के बाद कोई जवाब न मिलने पर झांक कर देखा तो उक्त मजदूर का शव फांसी के फंदे पर अंदर झूल रहा था जिससे परिजनों में कोहराम मच गया वही शोर होने पर सूचना मिलते ही मौके पर निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में पहुंची पुलिस उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह द्वारा परिजनों की मदद से अधेड़ का शव उतरवाजर थाने लाया गया एव पूंछतांछ करते हुए शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया गया।

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…