भाजपा के चिंतन शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम जारी है। सोमवार को बैठक स्थल पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री धन सिंह सहित तमाम नेता बैठक में पहुंचे हैं। बारिश की वजह से आज थोड़ा विलंब हुआ है। पहले सत्र में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। आमंत्रित लोगों से भी सुझाव मांगे गए।
रामनगर भाजपा चिंतन शिविर के दूसरे दिन का प्रथम सत्र सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ जो 10.45 तक चला। दूसरा सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होकर सवा 12 बजे तक चलेगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों, ताकत व कमजोरी पर बात होगी।
तीसरा सत्र दोपहर 3 बजे से सवा 4 बजे तक चलेगा। इस सत्र में 2022 के रोडमैप पर चर्चा होगी। चौथा सत्र सवा पांच बजे शुरू होकर साढ़े 6 तक चलेगा। जिसमे रोडमैप पर सदस्यगणों के सुझाव व चर्चा होगी। पांचवा सत्र शाम 7 बजे से शुरू जोकर सवा आठ बजे तक चलेगा। जिसमे सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा होगी।