उत्तराखंड अनलॉक 2 : कुछ और रियायतों के साथ 1 हफ्ते बढ़ा कर्फ्यू, शनिवार -रविवार को भी खुलेंगे मसूरी और नैनीताल, जिम-कोचिंग संचालन को भी मिली अनुमति

उत्तराखंड में अनलॉक की प्रक्रिया चरण बद्ध रूप से जारी है। इस क्रम में अब पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगी। वहीं अब कोचिंग और जिम भी खुलेंगे।  सोमवार को बताया कि सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब बाजार पांच दिन के बजाय छह दिन गाइड लाइन का अनुसार खुले रहेंगे।
पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिम और कोचिंग भी 50 फीसदी क्षमता तक खुलेंगे। कोचिंग में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जा सकेगा। केवल करियर ओरिएंटेड बच्चों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा मॉल और सिनेमाघर फिलहाल बंद रहेगें।

और पढ़े  स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…