उत्तराखंड : रामनगर में भाजपा के चिंतन शिविर कार्यक्रम का दूसरा दिन, राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर होगी चर्चा

भाजपा के चिंतन शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम जारी है। सोमवार को बैठक स्थल पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री धन सिंह सहित तमाम नेता बैठक में पहुंचे हैं। बारिश की वजह से आज थोड़ा विलंब हुआ है। पहले सत्र में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। आमंत्रित लोगों से भी सुझाव मांगे गए।

रामनगर भाजपा चिंतन शिविर के दूसरे दिन का प्रथम सत्र सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ जो 10.45 तक चला। दूसरा सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होकर सवा 12 बजे तक चलेगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों, ताकत व कमजोरी पर बात होगी।

तीसरा सत्र दोपहर 3 बजे से सवा 4 बजे तक चलेगा। इस सत्र में 2022 के रोडमैप पर चर्चा होगी। चौथा सत्र सवा पांच बजे शुरू होकर साढ़े 6 तक चलेगा। जिसमे रोडमैप पर सदस्यगणों के सुझाव व चर्चा होगी। पांचवा सत्र शाम 7 बजे से शुरू जोकर सवा आठ बजे तक चलेगा। जिसमे सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा होगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…