हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

 

आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया जा गया जिसमें स्वावलंबन (आत्मनिर्भरता) का कार्य कर रही 21 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा की आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, नौकरी हो, व्यवसाय हो या फिर खेल और विज्ञान का क्षेत्र।
आत्मनिर्भर बनने के लिए सबसे जरूरी है शिक्षा। शिक्षा हमें सही और गलत का ज्ञान देती है और हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है। इसके साथ ही, हमें अपने कौशल को भी विकसित करना चाहिए—जैसे कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन या अन्य कोई हुनर, जिससे हम अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ललिता पांडेय ने कहा की आत्मनिर्भर नारी न केवल अपने परिवार की मदद करती है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल, नीलम आर्या, दिशा मोरा, पूजा जोशी, निकिता कुल्याल, पूजा कोरंगा सपना कार्की, रोशनी कोरंगा, पूजा राणा, शोभा नायाल, मुस्कान अग्रवाल गीता धामी, सोनिया भंडारी, हरप्रिया दसोंनी, बबीता समेत अनेक महिलाएं उपस्थित थीं

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…