उत्तराखंड : राज्य में आज 19 नए केस मिले,14 मरीज हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 326 पहुंच गई है। जबकि शुक्रवार को प्रदेश में  321 सक्रिय मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 17310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत,  टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित, देहरादून में छह, हरिद्वार, नैनीताल में तीन-तीन और पौड़ी व रुद्रप्रयाग में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।  

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342894 हो गई है। इनमें से 329136 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7380 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  देहरादून: आज यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…