उत्तराखंड : ऋषिकेश ( योग नगरी ) रानीपोखरी में जल्द बनेगा डबल लेन 450 मीटर का सीसी पुल, सर्वे किया पूरा ।

रानीपोखरी के जाखन नदी के ऊपर बने मोटरपुल के दो हिस्सों में टूटने के बाद लोनिवि नेशनल हाईवे डिवीजन डोईवाला ने नए मोटरपुल के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इस मोटरपुल के लिए निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। यहां पर 450 मीटर लंबा डबल लेन का मोटरपुल बनेगा।
करीब 57 साल पहले 1964 में जाखन नदी के बने 431 मीटर लंबे मोटरपुल की जगह पर नया मोटरपुल बनाया जाना था। लोनिवि एनएच डोईवाला 2020 में 1411.70 लाख रुपये की डीपीआर(संशोधित) बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी थी, केंद्रीय सड़क निधि के तहत बजट भी स्वीकृत हो गया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस वृजवाल का कहना था कि वन विभाग से भूमि का हस्तांतरण न होने से एनएच डोईवाला की ओर से मोटरपुल का निर्माण नहीं किया जा सका था।

शनिवार को लोनिवि डोईवाला डिवीजन के इंजीनियरों ने पुल के प्रस्तावित स्थान का सर्वे किया। लोनिवि एनएच डोईवाला के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया रानीपोखरी में डबल लेन का 450 मीटर पुल प्रस्तावित है। पुल के लिए बजट पहले ही स्वीकृत हो रखा है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण के तुरंत बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस काम में करीब दो माह का समय लग जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…