उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले, 1 की मौत.

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 32 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 66 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 656 पहुंच गई.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 24635 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में आठ, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341433 हो गई है। इनमें से 327412 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7356 लोगों की जान जा चुकी है

और पढ़े  कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…