उत्तराखंड : देर शाम बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में शुरू हुई झमाझम बारिश..

उत्तराखंड में देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, देहरादून में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। दून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दून में भारी बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी जनपदों में कही-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे ताममान में कमी आ सकती है।

और पढ़े  चमोली: नंदासेण एरोली में भालू की आतंक, गौशाला की छत तोड़कर दो बैलों पर किया हमला, एक को मार डाला
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…