उत्तराखंड : चौहान ने बांटे सुदूरवर्ती क्षेत्रो में मास्क,सेनिटाइजर, अस्प्तालो में आक्सीजन कंसन्ट्रेटर

ग्रामीण अंचलो में नहीं होने दी जाएगी राहत कार्यों में कमी : चौहान
बड़कोट 4 जून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती क्षेत्रो में कोरोना किट, मास्क सेनिटाइजर,स्टीमर ग्लब्स अन्य जरुरी राहत सामाग्री वितरित की।
उन्होंने राजकीय एलोपैथिक होस्पिटल राना चट्टी एवं खरादी में कंसन्ट्रेटर दिए। उन्होंने दूर दराज के क्षेत्रो के गांवों रानाचट्टी, स्यानाचट्टी , कुथनौर, भंसाडी, किशाला, कुर्शिल, स्यालव, सुकन, सरनोल, गंगताड़ी, कोटि , फरी बनाल क्षेत्र में कई गाओं में राहत और स्वास्थ सामाग्री वितरित की।

श्री चौहान ने कहा कि दोनो ही अस्प्तालो में आक्सीजन कंसन्ट्रेटर की ज्यादा जरुरत थी और अन्य हॉस्पिटल में भी जरूरी सामान मुहैय्या कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ग्रामीण क्षेत्रोँ में राहत कार्यो में जुटा है और आम लोगों और जरुरतमन्दो को किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में काल सेंटर खुले है और वह सीधे बूथ से जुड़े है। मुख्यमंत्री खुद राहत कार्यो की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कई गावों में युवक मंगल दल और युवाओ से भी मुलाक़ात की। युवा मोर्चा भी राहत कार्यो में जुटा है। प्रदेश भर में युवा मोर्चा के द्वारा चलाये गये रक्तदान अभियान में युवाओ ने बढ़ चढकर भागेदारी की।

श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की रीति नीति सेवा है और विरोधियों के भ्रामक दुष्प्रचार का जवाब हमें सेवा कार्य से देना है जो उनके लिए प्रेरणा बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है और सब लोग वैक्सीन लगाए। युवा गांव गांव जाकर जांच के लिए आरटीपीसीआर टैस्ट और वैक्सिनेशन के लिए लोगो को जागरूक करे और हर तरह से मदद करे। कॉल सेंटर को सूचना देकर मदद कर सकते हैं। वहीं वह कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए खुद को भी सुरक्षित रखे।
इसके अलावा सरकार द्वारा राहत कार्यों की जानकारी भी लोगों को दे। सरकार ने सस्ते गल्ले की दुकान में फ्री राशन की व्यवस्था की है और वह समय पर दुकानों में पहुँँचकर वितरित हो इस पर भी नज़र रखनी होगी।

मनवीर चौहान ने बताया कि शनिवार को राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय ब्रह्मखाल, व दिचली में भी ओक्सिजन कंस्ट्रेटर दिए जाएंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी श्री रमेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रणवीर रावत, मुकेश टम्टा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री हरिमोहन सिंह , भरत सिंह रावत, परशुराम जगूड़ी, शैलेन्द्र चौहान, नवीन चौहान , आदि भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: शहर से देहात तक खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, जारी किए नोटिस
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…