उत्तराखंड/ चमोली : झमाझम बारिश के बावजूद भी सावन के चौथे सोमवार को शिवभक्तों का शिवालयों में लगा रहा तांता।

सावन के चौथे सोमवार को पिण्डरघाटी के शिवालयों में बारिश की आंख-मिचौली के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
पिण्डरघाटी के देवाल शिवालयअंग्यारी महादेव,कुल्सारी महादेव,थराली पातेलेश्वर महादेव,मींगेश्वर महादेव,मालेश्वर महादेव, लव-कुश महादेव,कमलेश्वर महादेव,कुण्डेश्वर महादेव,देवीधूरा महामृत्युंजय महादेव और कौबेश्वर महादेव,उमा महेश्वर महादेव,तटासू महादेव,गौरी-कोटेश्वर महादेव आदि शिवालयों में शिव भक्तों का सावन माह के चौथे सोमवार को लगातार बारिश के बीच भी सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बताते चलें कि पिण्डरघाटी के अंग्यारी महादेव, लव-कुश महादेव और देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान महामृत्युंजय महादेव मंदिर में शिवभक्तों को जंगलों और पहाड़ी मार्गों से जाना होता है।आज सावन के चौथे सोमवार को यहां भारी बारिश रही। लेकिन भगवान शिव में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने हर बाधाओं को पार कर अपने भोलेनाथ के दीदार कर मनोतियां मांगी।

देवीधुरा पर्वत शिखर पर विराजमान भगवान आशुतोष महामृत्युंजय महादेव के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बारिश में भीगते हुए परखाल बाजार से 999 खड़ी सीढ़ियों को चढ़कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर लव-कुश महादेव,महामृत्युंजय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भंडारों का भी आयोजन किया।

और पढ़े  श्रीनगर: प्रो. आरके मैखुरी की बड़ी उपलब्धि, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…