उत्तराखंड/चमोली : अब पैसे निकालने के लिये बैंक नहीं आना पड़ेगा,सीमान्त गांवों में पहुंच रही है एटीएम वैन।

भारत चीन सीमा के निकट भारत के सीमांत गांवों के ग्रामीणों को बैंक से पैसा निकालने के लिये अब सहकारी बैंक चमोली का एटीएम वैन गांवो की सड़क तक पहुंचा है । इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बैंकिंग सेवाएं मिल रही है।
चमोली जिले के सहकारी बैंक को नाबार्ड के सहायोग से मिली एटीएम वैन को उच्च हिमालयी क्षेत्र नीति मलारी,माणा घाटी क्षेत्र में भी सेवा दे रही हैं।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम वैन जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जा रही है। जहां लोगों के लिए एटीएम की सुविधा नहीं हैं । एटीएम वैन वहां की निकटतम सड़क तक बैकिंग सुविधाए दे रही है। गमशाली के ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाजार जाने में जहा 400 से 500 रूपये एक आदमी का खर्च होता था। अब एटीएम वैन की सुविधा से हमारा किराया भी बच रहा है और हमें पैसे निकालने में दिक्कत नहीं हो रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: गैरसैंण की पेयजल समस्या दूर करने को रामगंगा पर बनेगा बांध, 122.69 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…