अयोध्या : 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने आज 24 घंटे का सामूहिक उपवास करके अपने विरोध प्रकट किया।

संगठन की लंबित 18 सूत्री मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की अयोध्या इकाई के जूनियर इंजीनियरों ने आज मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के कार्यालय परिसर में 24 घंटे का सामूहिक उपवास करके अपने विरोध को प्रकट किया।वही संगठन के अवर अभियंता इंजीनियर डीके यादव ने बताया कि संघ  प्रमुख लंबित मांगों में अवर अभियंता की एसीपी दीर्घा में आने वाले नान फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800 वेतन मान को एसीपी की दीर्घा से विलोपित कर प्रथम समय बाद वेतनमान ग्रेड पे 5400 किया जाना इसके साथ ही सीधी भर्ती के सहायक अभियंता के द्वितीय एसीपी के प्रारंभिक वेतन वृद्धि लाभ के अनुरूपता में प्रोन्नति सहायक अभियंता के तृतीय एसीपी में प्रारंभिक वेतनमान पर दो वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाना है। आदेश निर्गत किया जाना के अलावा सेवानिवृत्त अवर अभियंताओं और उन्नत अभियंताओं के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में पूर्व में संगठन द्वारा प्रेषित मांगों पर विचार कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराया जाना शामिल है इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से दिवंगत विद्युत कार्मिकों जूनियर इंजीनियर अभियंताओं के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक अनुग्रह राशि 50 लाख की स्वीकृति वह भुगतान यथाशीघ्र किया जाना के अलावा कुल 18 मांगें शामिल हैं जिनको लेकर अवर अभियंता आंदोलित हैं अब 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय क्रमिक अनशन होगा और 27 सितंबर तक मांगे ना पूरे होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा धरना प्रदर्शन में इंजीनियर डीके शर्मा इंजीनियर डीपी सिंह इंजीनियर डीके यादव इंजीनियर प्रवीण त्रिपाठी इंजीनियर वाई के द्विवेदी इंजीनियर दिलीप कुमार के अलावा बड़ी संख्या में अवर अभियंता शामिल रहे।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…