अयोध्या : सावन झूला मेला शांतिपूर्वक समापन।

रामनगरी में रविवार को सावन झूला मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।वही श्री रामवल्लभाकुंज में फूलों से भगवान श्री सीताराम की झांकी तैयार की गई थी।राम मंदिर में रामलला झूले से उतरकर अपनी जगह पर विराजमान हुए। इसके साथ ही झूलनोत्सव भी समाप्त हो गया। आपको बताते चले कि रामलला नागपंचमी के दिन से चांदी के झूले पर विराजमान थे। उसी दिन से चांदी के झूले पर उनके दर्शन हो रहे थे.श्री रामवल्लभाकुंज में गायन-वादन के बीच पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चांदी के विशाल झूलन पर विराजमान भगवान श्री जानकीवल्लभ सरकार के दर्शन के लिए मानव सेवा आश्रम दिल्ली के प्रमुख संजीव शंकर,कृष्णा,बाराबंकी के जिला जज राधेश्याम यादव,नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास,पंचमुखी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मंदिर के महंत रामशंकर दास की अगुवाई में यह महोत्सव करीब चार घंटे तक चला। मंदिर के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…