अयोध्या : यह राम की नगरी है, यहां के कण-कण में राम का ही घर है।

कुछ ऐसा ही नजारा आज दिखाई पड़ा।अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र बीकापुर तहसील के जाना बाजार पछियाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास बागवानी में कुछ सब्जी खेती कर रखी है, जिसमें एक पेड़ बैगन का भी है. बैगन में राम लिखा देखकर लोग अचरज कर रहे हैं. बागवानी करने वाले डॉक्टर राम प्रताप सिंह एक बैगन को तोड़कर अपने पूजा स्थल पर रहकर उसकी पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है, जबकि दूसरा बैगन अभी भी पेड़ में लगा हुआ हैं।आपको बता दें कि मामला थाना हैदरगंज के जाना बाजार के पछियाना गांव का है. जहां पर डॉक्टर राम प्रताप सिंह अपने घर के पास में छोटी सी जमीन पर बागवानी कर रखी है, जिसमें और सब्जियों के अलावा बैगन के पौधे भी लगाए हैं. इसमें केवल दो बैगन के फल लगे थे. पहले एक पर राम का नाम देखकर लोग अचरज करने लगे और उसे तोड़कर पूजा स्थल पर रख दिया गया. चार-पांच दिन बाद दूसरे बैगन में भी राम नाम दिखाई पड़ा.फिलहाल इस खबर की पुष्टि हम नही करते हैं।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…