अयोध्या : राम नगरी पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ।

पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ संजय निषाद एमएलसी की शपथ लेने के बाद अयोध्या आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत हुआ.स्वागत के बाद सर्किट हाउस पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ निषाद ने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी की गठबंधन की आधिकारिक घोषणा के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर जाएगा और मछुआ बाहुली 160 सीटों पर निषाद पार्टी और भाजपा का झंडा लहराएगा।वही कहा पिछली सरकारों में निषाद मछुआ समुदाय और छोटी जातियों को दबाया गया था।जब से सत्ता में भाजपा और निषाद पार्टी  गठबंधन की सरकार आई है तब से मछुआ समुदाय और छोटी जातियों को सम्मान और समान रूप स्थान मिला है।वही डॉ संजय निषाद ने नाम न लेते हुए बताया कि विरोधी पार्टियों में निषाद पार्टी के बढ़ते वर्चस्व को देखकर खलबली मच गई है। और विरोधी निषाद समाज में पैसे बांट कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।लेकिन पार्टी ज्ञान और सम्मान से चलता है ना कि पैसे से चारों तरफ समाज के लोगों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे मैं आश्वस्त हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी इतिहास रचने का काम करेगी निषाद पार्टी मछुआ समाज की पार्टी है उनके आरक्षण हक अधिकार रोजी रोटी को हल करने का हमेशा प्रयास करती है।

और पढ़े  राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…